बांदा, अगस्त 30 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने रविवार को मिनी ओलंपिक का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के तहत शूटिंग स्पोर्ट्स में कुल 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से रविवार को 25 खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले खेले और शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में अपनी-अपनी श्रेणी में आशुतोष प्रजापति, सुमित गुप्ता, आश्रय अग्रवाल, स्मृति श्रीवास्तव तथा अनस अंसारी फिलहाल अव्वल स्थान पर चल रहे हैं। इस अवसर पर फाइबर क्लब के सचिव मनीष श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव रामेंद्र कुमार शर्मा, मनोज जैन, सादिक जमा व क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Banda News: बांदा मिनी ओलंपिक का आगाज, खिलाड़ी हुए सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...