Banda News: शिविर में 200 मरीजों की जांच, 15 नेत्र रोगी चित्रकूट भेजे
बांदा, अगस्त 6 -- Banda News: पैलानी। पैलानी तहसील अंतर्गत महेदू ग्राम पंचायत के दरबारी पाल मंदिर, में लक्ष्य सेवा संस्थान द्वारा एक दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट के उत्कृष्ट चिकित्सकों नेत्र सहायक डॉक्टर बालकृष्ण तिवारी व उमाशंकर शुक्ल एवं विनय यादव की टीम ने 200 से अधिक मरीजों के आंखों की जांच की। जिसमें करीब 40 नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मा का वितरण किया गया तथा 60 मरीजों को दवा दी गई। 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जानकी कुंड स्थित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। संस्थापक निर्भय सिंह गौतम ने बताया कि वह नेत्र प्रशिक्षण शिविर कराकर अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र को मोतियाबिंद रहित बनाए जाने को लेकर दृढ़ संकल्पित है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: शिविर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.