बांदा, अगस्त 17 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के मवई बाईपास (पालीटेक्निक) के पीछे शिक्षक सरयू प्रसाद यादव के घर से चोरों ने टैबलेट व दस हजार रुपये पार कर दिया। आहट पाकर शिक्षक ने आवाज लगाई तो चोर छत के रास्ते कूदकर भाग गए। शिक्षक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह प्राथमिक विद्यालय हरिजन पुरवा (बिसंडा) में सहायक अध्यापक हैं। शनिवार रात पत्नी व बच्चों के साथ सोए थे। 12.30 बजे चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। आहट मिलने पर आवाज लगाई तो चोर भाग खड़े हुए। देखा तो सरकारी टैबलेट और जेब से दस हजार रुपये गायब थे। भागते हुए चोर को उन्होंने देखा है, पर डर के कारण पीछा नहीं किया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...