बांदा, सितम्बर 22 -- Banda News: बांदा। महेश्वरी देवी मंदिर से मंगलवार सुबह गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने श्री खाटू श्याम यात्रा निकाली। डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर भक्त नाचते-गाते मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण भंडारा हुआ। तिंदवारी रोड स्थित पीतांबरा माई मंदिर परिसर में बाबा खाटू श्याम विराजमान हैं। खाटू श्याम सेवा मंडल के नेतृत्व में हर माह पैदल निशान यात्रा निकाली जाती है। खाटू श्याम सेवा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बताया इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करने का है। खाटू श्याम सेवा मंडल के राकेश गुप्ता ने बताया कि यह पद यात्रा हर माह एकादशी पर निकाली जाती है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: महिला मंडल की ओर से निकाली गई निशान यात्रा, गूंजे खाटू श्याम के जयकारे मंगलवार को इस यात्रा में महिलाएं बच्चे भी बड़...