बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: बांदा। शहर में पागल गधे ने जम कर आतंक मचाया। उसके आतंक से लोग सहम गए। जो भी सामने पड़ गया। उसी को काट कर लहूलुहान कर दिया। अलग अलग स्थानों पर शहर में गधे ने घूम घूम कर करीब बीस लोगो को काट कर जख्मी कर दिया। ग्यारह लोगो ने जिला अस्पताल एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए। बांकी लोग अपना इलाज कराकर चले गए। गुरुवार की सुबह एक गधा पागल हो गया। उसने स्टेशन रोड पर जम कर गदर काटी लोग अपने अपने वाहन छोड़ कर भाग खड़े हुए। उसने पीली कोठी में आंतक मचाया गई। लोगो को काट कर जख्मी कर दिया। लोगो ने वहां से गधे को गदेड़ा तो गधा बाबूलाल चौहारा पहुंच गया। इसके बाद वह खूटी चौहारा पहुच गया। कई लोगो को काट लिया। कुछ लोगो को इस तरह से काटा की उनका मांस निकाल लिया। कुछ के पीठ पर दांत लग गए। गधे का इस कदर आतंक था कि जो भी उसके पास से गु...