बांदा, अक्टूबर 25 -- Banda News: बांदा। नरैनी के नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की हत्या के फरार दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने शहर के मुचियाना स्थित महेंद्र के आवास से दबोचा। सीओ सिटी सौरभ सिंह की अगुवाई में गठित एसआईटी टीम यूपी व एमपी में दोनों की तलाश कर रही थी। रविवार को मुखबिर से पता चला कि दोनों शहर के आवास में मौजूद हैं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब एसआईटी के जांच की राह आसान होगी। जल्द तह तक पहुंचकर पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। नंदवारा गांव निवासी भइयाराम राजपूत का छह वर्षीय बेटा मनोज कक्षा एक में पढ़ता था, जबकि चार वर्षीय युवराज उसका छोटा भाई था। 30 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे मनोज स्कूल से घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह छोटे भाई युवराज के साथ घर के बाहर खेलने चला गया। इसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का पता नहीं चला।...