बांदा, अगस्त 27 -- Banda News: बबेरू। हरदौली गांव में युवक ने शराब के नशे में परिजनों से झगड़ा किया। इसके बाद रात में पंखे के छल्ले से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो शक के आधार पर परिजनों झांककर देखा तो उसका फंदे पर शव लटक रहा था। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी 19 वर्षी शनि पुत्र राकेश धुरिया उर्फ फदुलू ने बुधवार को दिन में बहनों के साथ लूडो खेला और शाम शराब के नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर बहनों से विवाद हो गया। इस पर उसने मारपीट की। रात में उसने दुपट्टे के सहारे पंखे के छल्ले से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की आशंका पर छोटी बहन ने कमरे के जंगले से देखा तो वह फांसी पर लटका रहा था। बहन ने जोर से चिल्लाया। शोर सुनकर सब लोग मौके पहुंचे और ...