Banda News: शराब के नशे में मारपीट, तीन पर मुकदमा
बांदा, अगस्त 28 -- Banda News: अतर्रा । थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम महोतरा निवासी अनीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई 26 अगस्त की शाम करीब छह बजे शराब के नशे में उसे और उसकी मां को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह रात में गांव में ही रिश्तेदारी में रुका। 27 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे अनीश अपनी मां के साथ घर लौटा तो आरोप है कि भाई की पत्नी नीषा, उसकी सहेली पूजा और राजकरन निवासी कछछया पुरवा ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। लाठी-डंडों से हमला किए जाने से उसके सिर और मां के हाथ में चोटें आईं। आरोपियों पर जान से मारने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.