बांदा, नवम्बर 7 -- Banda News: बदौसा। संवाददाता उत्तरप्रदेश व्यावसायिक शिक्षक परिषद ने प्रदेश स्तरीय कार्यकारणी का गठन किया है। फतेहगंज इंटर कालेज कालेज में कार्यरत शिक्षक प्रदीप निगम को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है । उनके चयन से कालेज ही नही जनपद के सभी शिक्षकों गौरव के साथ खुशी जाहिर की है । उत्तर प्रदेश व्यावसायिक शिक्षक परिषद (समग्र शिक्षा) की प्रदेश कार्य कारणी ने वर्चुअल बैठक के दौरान फतेहगंज में स्थित राजकीय इंटर कालेज में कार्यरत शिक्षक प्रदीप निगम को संगठन की जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सौंपी है। इस दौरान संगठन के विस्तार , व्यावसायिक प्रशिक्षिको के हितों और उनकी अर्से से लंबित समस्याओं को लेकर चर्चा भी की गई । नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि परिषद उनकी आवाज को सरकार के सामने मजबूती से रख कर समस्याओं के निस्ता...