बांदा, सितम्बर 2 -- Banda News: बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के वी मार्ट के पास बुधवार सुबह एक टावर कर्मी का शव पड़ा हुआ मिला। जिससे सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ब्रजेंद्र पुत्र शमशेर सिंह निवासी ग्राम मझगांव पोस्ट भीड़ तहसील नई गढ़ी थाना नई गढ़ी, जिला मऊगंज, मप्र के रूप में हुई है। ब्रजेंद्र शहर के एक टावर में नौकरी करता था। शहर कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि ब्रजेंद्र मूलरूप से मप्र के मऊगंज का निवासी है। उसका परिवार कानपुर में रहता है। परिजनों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...