बांदा, अगस्त 14 -- Banda News: बांदा। वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत पंच सम्मेलन का आयोजन विकास भवन में हुआ। योजना के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया। नई योजना के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों, तकनीकी समस्याओं पर विचार विमर्श किया। संचालन उपायुक्त श्रम रोजगार करुणाकर अदीब ने किया। सम्मेलन में जनपद के अधिक से अधिक श्रमिकों को नई योजना के अंतर्गत रोजगार प्रदान करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में अध्यक्ष जिला पंचायत बांदा सुनील सिंह ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं खण्ड विकास अधिकारी तिंदवारी रेखा सियाक, परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपायुक्त स्वत: रोजगार दिवाकर सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, क...