बांदा, नवम्बर 16 -- Banda News: बांदा। रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान आरक्षक ने चलती ट्रेन से गिर रही महिला की जान बचा ली। आरपीएफ जवान की सूझबूझ से महिला ट्रेन के पहियों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरपीएफ प्रभारी सुरुचि द्विवेदी ने बताया कि 10 नवंबर को रेलवे सुरक्षा बल के जवान बांदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को पास करा रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस (11801) अपने निर्धारित ठहराव के बाद रवाना हुई। ट्रेन चलने के बाद एक नकाबपोश महिला उसमें चढ़ने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर पड़ी। उसका पैर ट्रेन के पायदान के नीचे चला गया। यह देख मौके पर मौजूद प्रधान आरक...