Banda News: लापरवाही में एक्सईएन व ईओ समेत 11 अफसरों का वेतन रोका
बांदा, अगस्त 12 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी ने लापरवाही जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन व अतर्रा ईओ सहित 11 अधिकारियों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया। इन अफसरों ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के मामले में जनपद की खासी किरकिरी कराई है। प्रदेश में जनपद को 44वीं रैंक मिली है। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण व चेतावनी के बावजूद अधिकारियों के रवैए में कोई सुधार नहीं हुआ है। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को लेकर अब अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई में आईजीआरएस के शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश को 44वीं रैंक मिली है। जबकि जून माह में 40वीं रैंक थी। शिकायतों के निस्तारण के बाद फीडबैक का प्रतिशत बेहद कम रहा, जिसका असर रैकिंग पर पड़ा। अधिकारियों को पूर्व में स्पष्टीकरणव अंतिम चेतावनी जारी करते हुए गुणवत्ताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.