बांदा, जुलाई 5 -- Banda News: पैलानी। खप्टिहा कलां कस्बे में सांसद निधि की राशि से लाखों रुपये की लागत से बनवाया गया बारात घर गंदगी की चपेट में है। गंदे पानी के बीच घिरा होने की वजह से बारात घर में जाने तक की जगह नहीं है। यह बारात घर मिनी सचिवालय पंचायत भवन के बगल से बना हुआ है। अगल-बगल पानी तथा गंदगी है। लोगों के यहां निकलने तक की जगह नहीं है। बरसात के दिनों में यह बारात घर पानी से लबालब भर जाता है। ग्रामीणों की मांग पर सांसद निधि से इस भवन को बनाया गया था। इसमें दो कमरे तथा एक बरामदा है। भवन निर्माण के बाद आज तक यहां की साफ सफाई तथा नालियों की सफाई नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि सही जगह का चयन न होने से यह बारात घर निष्प्रयोज्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...