बांदा, अक्टूबर 10 -- Banda News: बांदा। पैरामेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग स्कूल, तिंदवारा में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी-एड्स जागरूकता फ्लैश मॉब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश पहाड़ी की उपस्थिति में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर एचआईवी वायरस के संक्रमण के कारणों एवं इसके फैलने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। लोगों को एचआईवी संक्रमण से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने तथा बीमारी के प्रति जागरूक और सतर्क रहने का संदेश दिया। एचआईवी-एड्स जिला कार्यक्रम प्रबंधक ब्रजेन्द्र कुमार, नर्सिंग स्कूल प्रबंधक मकबूल खान, प्रधानाचार्या मोनालिसा ने छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं जागरूकता अभियान में योगदान के लिए पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: एचआईव...