बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: बांदा। ग्राम स्तरीय सहकारी ऋण समितियों के कर्मचारियों ने वेतन समस्याओं और लंबित वेतन भुगतान की मांग की है। साधन समिति सचिव परिषद ने शुक्रवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, बांदा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने पर 22 अक्टूबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा। परिषद के जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने 7 सितंबर को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को मांगपत्र भेजा था। 21 सितंबर और 5 अक्टूबर की बैठकों में समाधान का भरोसा दिया गया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके खिलाफ 7 अक्टूबर को कर्मचारियों ने लखनऊ में भी ज्ञापन सौंपा था। यह भी पढ़ें- Unnao News: आशा बहुओं ने सौंपा ज्ञापन, 23 अक्तूबर को लखनऊ में धरने की चेतावनी ज्ञापन में कैडर सचिवों, प्रभ...