बांदा, अगस्त 12 -- Banda News: बांदा। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला की अगुवाई में बुधवार को शाम नगर पालिका व पुलिस टीम ने मुख्य चौराहा, सार्वजनिक स्थान तहसील परिसर गेट से बस स्टाप रोडवेज होते हुए होटल एसएस रेसिडेंसी तक दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान रोड में फैलाए दुकानदारों के टिन-टप्पर, डिब्बा, गुमटी एवं अस्थाई अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया। आठ अतिक्रमणकारियों को नोटिस दी गई व 1200 रुपये जुर्माना वसूला। सिटी मजिस्टेट ने हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण मिला तो उसके ऊपर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही सड़क पटरी पर अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही होगी। इस दौरान सफाई निरीक्षक हेमंत प्रसाद, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, समीर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...