बांदा, अगस्त 8 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश की प्रांतीय प्रबंध समिति व चित्रकूटधाम क्षेत्र बांदा की क्षेत्रीय प्रबंध समिति के निर्देश पर शनिवार को बस स्टेशन बांदा डिपो परिसर में बांदा डिपो और प्रशासनिक शाखा चित्रकूटधाम क्षेत्र के वार्षिक चुनाव कराए गए। नोडल अधिकारी हरिश्चंद्र कुशवाहा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष जीएस त्रिवेदी की उपस्थिति में हुए निर्वाचन की प्रक्रिया दिलीप तिवारी, अनादिवीर सिंह एवं नागेंद्र त्रिपाठी ने चुनाव अधिकारी/पर्यवेक्षक के रूप में संपन्न कराई। बांदा डिपो शाखा के लिए बशीरूर्रहमान को अध्यक्ष, जितेंद्र गुप्ता को मंत्री तथा दुष्यंत तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रशासनिक शाखा में देवेंद्र तिवारी अध्यक्ष, अवधेश कुशवाहा मंत्री और सुमत कुमार कोषाध्यक्ष निर्विरोध...