Banda News: रैकिंग खराब होने पर डीएम ने 36 अफसरों को चेताया
बांदा, अक्टूबर 14 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। रैकिंग खराब होने पर उन्होंने जिले के 36 अधिकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की। साथ ही अनुपस्थित अधिकारियों को तलब करते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा। डीएम अमित आसेरी ने कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में उनका गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण से पूर्व शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसकी समस्या को समझें तथा नियमानुसार संतोषजनक समाधान करें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी अधिकारी समयबद्धता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.