बांदा, जुलाई 19 -- Banda News: बांदा। नरैनी के नहरी गांव में बने गुलमोहर रिसॉर्ट में शनिवार को शाम दबंगों ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर कर्मचारियों को पीटा। संचालक आशीष मिश्रा ने लक्ष्मी बाजार नहरी निवासी शिवकुमार उसके बेटे प्रेमनारायण गुप्ता व अरविंद गुप्ता के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि दबंगों ने रिसॉर्ट के तमाम पौधे उखड़ाकर फेंक दिए। विरोध करने पर कर्मचारी अनुज सिंह को मारापीटा। कर्मचारी भयभीत होकर अंदर घुस गए। दरवाजे पर ईंट-पत्थर मारे और गाली-गलौज करते हुए धमकाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...