बांदा, अगस्त 6 -- Banda News: बांदा। कमासिन में बारिश ने नालियों व नालों की सफाई में हुई खानापूरी की पोल खोल दी है। सड़कों व गलियों के ऊपर लबालब पानी भरने से आवा गमन में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कस्बे के मध्य से जाने वाली सड़क जो जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो जाने के साथ कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। इसी मार्ग पर प्राथमिक से लेकर महाविद्यालय तथा सीएचसी अस्पताल संचालित हैं। जिससे दिन रात आवागमन बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...