बांदा, जुलाई 4 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। ग्राम खहरा थाना मटौंध के निवासी ग्रामीणों ने रेलवे विभाग तथा बांदा प्रशासन के विरुद्ध में प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया है। ग्राम वासियो का कहना है कि महीने भर होते आ रहे हैं। हम अपने ग्राम से बाहर नहीं निकल पा रहे क्योंकि रेलवे विभाग ने हमारा रास्ता बंद करके अंडरब्रिज पुल का निर्माण कर रहे हैं जबकि खहरा की हमेशा वहीं से रास्ता रही है बरसात का समय आ चुका है ग्राम जनपद बांदा से एकदम सारी सुविधाओं से हट गया है। ग्राम वासियों ने बताया है कि रोजमर्रा की चीज घर पर खत्म हो चुकी है काफी लोग बीमार पड़े हैं रास्ता न होने के कारण जनता जनपद बांदा नहीं आ पा रही है। ग्राम खहरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि जनपद बांदा के जिलाधिकारी को सूचना दो बार दी जा चुकी है रेलवे विभाग के ऊपर से नीचे तक जितने ...