बांदा, अगस्त 20 -- Banda News: पैलानी। ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर गांव में कच्चे आम रास्ते की हालत खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक मदन प्रजापति के दरवाजे से रामकरन यादव के दरवाजे तक करीब 250 मीटर तथा महेश प्रजापति के दरवाजे से श्यामबाबू के दरवाजे तक करीब 80 मीटर कच्चा आम रास्ता है। बारिश होने के बाद रास्ते पर कीचड़ और पानी भर जाता है। इससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसी रास्ते से होकर गांव के बच्चे स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...