बांदा, अगस्त 25 -- Banda News: बांदा। गुजेनी का बहा नाला गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब उफनाया नाला पार करना था तो पहले रामखेलावन नाले में उतरा और वह तैरना जाना था। जब वह बीच नाले में पहुंचा तो पत्नी कुसुम, भतीजा कोमल व परिवार की सियारानी को भी आने को कहा। बोला ज्यादा बहाव नहीं है, आ जाओ। इसके बाद जब तक पत्नी व अन्य लोग बीच नाले में पहुंचे तब तक रामखेलावन खुद बह गया और कुछ ही देर में कुसुम, कोमल व सियारानी भी बह गए। रामखेलावन तैरना जानता था तो वह किसी तरह निकल आया, पर उन तीनों को नहीं बचा सका। बहा नाला के उस पर 10 से 12 किसानों का डेरा है और वहीं रहते हैं। जबकि 200 किसानों के उस पार खेत हैं और रोज आना जाना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...