बांदा, अगस्त 9 -- Banda News: बांदा। जनपद में शनिवार की रात बूंदाबादी हुई तो रविवार को सुबह से तेज धूप निकली। हवा में नमी बढ़ने के कारण तेज धूप के बीच जमकर पसीना बहा। खासकर स्कूली छात्र-छात्राएं तेज धूप में घर आए और जाम में फंसे तो उनकी हालत खराब हुई। दो दिन से बारिश बंद होने के बाद नदियों का भी जल स्तर नीचे उतरने लगा है। जसपुरा के चंद्रावल नदी के गौरीकलां-अमारा रपटा से भी पानी सिमट गया। इससे लोगों का आवागमन पहले की तरह शुरू हो गया है। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में 66 प्रतिशत नमी रही और दिन में दो किलोमीटर की गति से हवा चली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...