Banda News: रक्षाबंधन बाजार में बहनों को लुभाने लगीं फैंसी राखियां
बांदा, अगस्त 25 -- Banda News: बांदा। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों से गुलजार हो गया है। शहर के महेश्वरी देवी, चौक बाजार, गूलरनाका समेत ग्रामीण इलाकों की बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। पारंपरिक रेशम की राखियों के साथ फैंसी, रोली-कलावा और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां बहनों की पसंद बनी हुई हैं। बाजार में दस रुपये से लेकर चार सौ रुपये तक की राखियां अलग-अलग डिजाइनों में उपलब्ध हैं। अच्छी बिक्री को लेकर व्यापारी भी आशान्वित हैं। चौक बाजार में सड़क किनारे सजी दर्जनों राखियों की दुकानों पर खरीदार अभी से पहुंच रहे हैं। जबकि रक्षा बंधन पर्व के अभी तीन दिन शेष हैं। इसके अलावा महेश्वरी चौक से लेकर गूलरनाका तक राखी कारोबारियों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। बाजार में 10 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.