Banda News: रंजिश में भाई व भतीजे ने किया जानलेवा हमला
बांदा, जुलाई 8 -- Banda News: बांदा। जसपुरा थाना के भाथा गांव निवासी जगराम पुत्र कमतू वर्मा ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि भाई जयराम से जमीन को लेकर उनका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। छह जुलाई को वह 18 वर्षीय बेटी पिंकी के साथ तारीख में बांदा गया। वहां लौटकर रात नौ बजे भाई कतलू के घर खाना खाया। रात में दस बजे वह घर आ रहा था। तभी भाई जयराम व उसके बेटे जगरूप ने डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। धमकी देते हुए हमलावर भाग गए। सूचना पाकर उसकी बेटी पिंकी तथा भाभी कमला पहुंची और उसे सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया। पुलिस ने जयराम व जगरूप के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.