बांदा, अगस्त 8 -- Banda News: बांदा। नरैनी थाने के अंश मजरा गोरे पुरवा निवासी साही पत्नी रिजवान ने महिला समेत दो के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि रात में वह घर में अकेले लेटी थी। तभी पड़ोसी मूना व उसका पति फुरकान आए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मूना ने उसके हाथ में काट लिया। उसने गुहार लगाई तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...