बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: बांदा। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर कार्यरत 50 योग प्रशिक्षकों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और सेवा बहाली की मांग की। बताया कि उन्हें बजट के अभाव में कार्य से हटा दिया गया है। सीएमओ ने 27 अगस्त को पत्र जारी कर बजट की कमी बताई है। उनका चयन एनआरएचएम निदेशक के पत्र के आधार पर दिसंबर 2022 में किया गया था। तीन वर्षों से वे आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लोगों को योग प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके लिए उन्हें प्रति सत्र 250 रुपये का भुगतान किया जाता है। अचानक बजट का अभाव बताकर कार्य से हटाए जाने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...