बांदा, सितम्बर 22 -- Banda News: बांदा। युवती ने पंखे की हुक पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के स्टेशन रोड निवासी वरूण् ने बताया कि उसकी 30वर्षीय पत्नी अकांक्षा ने मंगलवार की शाम कमरे के अंदर पंखे की हुक पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनो ने देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...