बांदा, नवम्बर 10 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के कटरा स्थित किरण कॉलेज चौराहे पर रविवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। कटरा निवासी रोहित कुमार पर कुछ लोगों ने चाकू व धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। अचानक हुई इस घटना से चौराहे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी नशे की हालत में थे। पीड़ित पक्ष की ओर से शहर कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है। यह भी पढ़ें- Banda News: चापड़ और चाकू के हमले से दो सगे भाई घायल पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...