बांदा, अगस्त 2 -- Banda News: बांदा। मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक नजदीक स्थित गड्ढे मे जा गिरा। उसकी पानी में डूब कर मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव निवासी कौशल राजपूत ने बताया कि उसका 39 वर्षीय बड़ा भाई मूलचंद्र पुत्र होरीलाल शनिवार को दोपहर हैंडपंप से नहाकर घर आ रहा था। तभी रास्ते में मिर्गी का दौरा पड़ने से वह नजदीक स्थित पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो वह औधे मुंह पड़ा था। मामले की जानकारी घरवालों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे गड्ढे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराया। कौशल ने बताया कि मृतक मजदूरी के अलावा किसानी करता था। वह अपने पीछे एक बेटी व एक बेटा छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...