बांदा, जुलाई 21 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाने के चौसड़ गांव निवासी जयंती पत्नी सुरेश विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार को रात नौ बजे उनके 50 वर्षीय पति खेत शौच के लिए जा रहे थे। रास्ते में गांव के गंगाराम यादव व लालाराम यादव ने रोक लिया और गाली-गलौज की। गंगाराम के दो साथी भी थे। सभी ने लाठी-डंडे से पति को जमकर पीटा। गुहार सुनकर गांववासी दौड़ तो हमलावर धमकाते हुए भाग गए। पुलिस गंभीर हालत में पति को सीएचसी अतर्रा ले गई। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां पति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने गंगाराम व लालाराम के खिलाफ जानलेवा हमले व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Banda News: दरवाजे पर बैठे युवक को दबंगों ने पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...