Banda News: युवक की नाले में डूबने से मौत
बांदा, सितम्बर 7 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र में नाले में डूबकर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के बनईपुर मजरा तेंदुरा निवासी 24 वर्षीय लवलेश पुत्र धर्मपाल यादव रविवार को घर से निकला था। अत्यधिक नशे में होने के कारण नाले में डूब गया। पुलिस ने सोमवार सुबह उसका शव बरामद किया है। उसका मोबाइल सड़क के किनारे में पड़ा मिला। बिसंडा थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि अत्यधिक नशे की हालत में युवक नाले में डूब गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Banda News: दोस्तों के साथ पी शराब बेहोश होकर गिरे युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.