बांदा, सितम्बर 14 -- Banda News: बांदा। मौसमी परिवर्तन से बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। वायरल फीवर के अलावा सर्दी जुखाम बुखार के मरीज बढ रहे है। इतना ही नही डेंगू भी पीछे नहीं हट रहा है। निजी पैथालॉजी जांच में दो लोगो को डेंगू पाया गया है। सोमवार को 1946 मरीजो ने ओपीड़ी में अपना उपचार कराया है। उधर , बुखार से पीड़ित करीब बीस मरीजो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बारिश थमने के बाद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है। वहीं, लगातार हो रहे मौसमी परिवर्तन से बीमारियां बढ़ रही है। वारयल फीवर, सर्दी जुकाम बुखार से पीड़ित मरीजो की भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा मच्छर जनित बीमारी डेंगू भी लोगो को अपनी चपेट में ले रहा है। इसके अलावा डायरिया पेट दर्द की मरीज भी बढ रहे है। आलम यह है कि ट्रामा सेंटर में पड़े बेड फुल नजर आ रहे है। मरीजो को बेड के लिए घंटो इंताज...