बांदा, अक्टूबर 23 -- Banda News: बांदा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव में दुर्गा मूर्ति विसर्जन से लौट रहे एक युवक पर गांव के ही दबंगों ने लाठी-डंडों और कड़े से हमला कर दिया। जिससे युवक का सिर फट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत कुल 8-9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मवई बुजुर्ग निवासी 24 वर्षीय अभिषेक सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम से घर लौट रहा था, तभी गांव के राजाबाबू ने उसे फोन कर उसकी लोकेशन पूछी, उसने बताया कि वह तालाब के पास है, कुछ ही देर में राजाबाबू, अजय, शनि पुत्र अशोक, छोटा प्रजापति और 4-5 अन्य अज्ञात युवक वहां लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Mathura News: बाकलपुर में युवक पर हमला, फायरिंग का आरोप आरोपियों ने घेरकर...