बांदा, जुलाई 31 -- Banda News: कमासिन। ग्राम पंचायत बीरा में मुख्य मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या है। श्रद्धालुओं व छात्र-छात्राओं को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। सावन माह में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और स्नान-ध्यान के बाद भगवान भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचते हैं। इसी मार्ग से दोनों प्राथमिक विद्यालयों के छोटे-छोटे बच्चे भी रोज स्कूल आते-जाते हैं। जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों व भुइयां बाबा देवस्थान जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय अश्वनी सिंह, कल्लू विश्वकर्मा, कमलेश यादव, लक्ष्मी यादव, लोहा सिंह, कुबेर आदि ने प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र स्थाई समाधान की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: राजमार्ग पर फैला नाली का पानी, कांवरिए झेल रहे परेशानी ------समूह से जुड...