बांदा, अगस्त 23 -- Banda News: कालिंजर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला विधिक सेवा जागरूकता शिविर का कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज कालिंजर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला न्यायाधीश अल्पना और जिले के सभी न्यायाधीश उपस्थित रहे। अपर जिला जज श्रीपाल सिंह, विशेष न्यायाधीश चंद्रपाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सौरभ सिंह, सिविल जज अंशूमाली पाण्डेय, आलोक कुमार वर्मा न्यायाधीश ग्राम न्यायालय नरैनी, न्यायाधीश शुभांशु दास आदि की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तहसीलदार नरैनी ने जिला न्यायाधीश अल्पना गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। राजकीय इंटर कॉलेज कालिंजर के प्रधानाचार्य आर.एस. द्विवेदी ने अपर जिला जज श्रीपाल सिंह जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया, अध्यापक सूर्यप्रकाश गौतम ने विशेष न्यायाधीश (प्रथम) डॉ. विकास श्रीवास्...