बांदा, अक्टूबर 14 -- Banda News: पैलानी। थाना क्षेत्र के अमलोर गांव में गांव के बाहर मिट्टी का टीला धंसने से दो सगी बहने दब गईं। जिसमें से एक की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासिनी 8 वर्षीय प्रांशी पुत्री शिवशंकर पाल अपनी 10 वर्षीय बहन प्रिया के साथ गांव के बाहर बुधवार शाम खेल रहीं थी। इसी दौरान मिट्टी का टीला धंसने से प्रांशी की मौत हो गई। उसकी दूसरी सगी बहन प्रिया उसकी गंभीर चोट आई है। जिसको एंबुलेंस के माध्यम से जसपुरा सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

टीला धंसने से हुआ हादसा बच्ची के दादा जय सिंह ने बत...