बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। बबेरू के मढ़ी दाईमंदिर कमासिन रोड निवासी रोहित तिवारी पुत्र शिवमोहन तिवारी ने 11 लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व शाम को जेल रोड स्वराज कालोनी गली तीन के सामने खड़े थे। दोस्त साहिल तिवारी व प्रांजल विश्वकर्मा भी साथ में थे। तभी झील का पुरवा निवासी मुकेश पाल, स्वराज कालोनी के अभिषेक शुक्ला,जरैली कोठी निवासी अर्जुन यादव, संदीप यादव, राहुल यादव, हार्दिक ठाकुर पांच अज्ञात लोगों के साथ आए और मरापीट की। तीनों को गंभीर चोंटे आईं। मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। धमकाते हुए भाग गए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: होटल के पास युवक व उसके दोस्तों पर हमला, दो घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...