बांदा, अगस्त 17 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली के महोखर के डाडिन पुरवा में पति की मौत के बाद मायके चली गई। सूना घर पाकर चोरों ने बर्तन व सामान पार कर दिया। पीड़िता ने पड़ोसी दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डांडिन पुरवा गांव निवासी रेखा वर्मा ने बताया कि पांच माह पहले पति प्रेमचंद्र की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने मायके लामा चली गई थी। रविवार को सुबह 11 बजे वह अपनी मां के साथ ससुराल डाडिन पुरवा लौटी। देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर से जेवर, बर्तन व अन्य सामान्य गायब था। रेखा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Banda News: बर्तन चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...