बांदा, सितम्बर 30 -- Banda News: बांदा। मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों से तीन लोगों को गंभीर चोंटे आई। पुलिस ने दोनों तरफ से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली के कर्बला रोड कंचन पुरवा मोहल्ला निवासी मदन पुत्र गेंदालाल ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर को शाम साढ़े सात बजे वह तथा उसका भाई गंगाराम घर के निकट लगे सार्वजनिक हैंडपंप में पानी भरने गए थे। तभी विशाल प्रजापति पुत्र रामबाबू नशे की हालत में आया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर डंडे से दोनों भाइयों को पीटा। जिससे गंभीर चोंटे आईं। शोर सुनकर पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। उधर, दूसरे पक्ष से विशाल प्रजापति ने भी पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि वह घर के ...