बांदा, नवम्बर 4 -- Banda News: बदौसा। संवाददाता मानसिक रूप से परेशान युवक ने रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा बालगीर पुरवा निवासी 22 वर्षीय संजय पुत्र नंदकिशोर स्नातक का छात्र था। वह बकरी चराने खेत गया और खेत पर लगे पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। शाम को बकरी घर आ गई लेकिन संजय घर नहीं आया परिजन खोजबीन करते हुए खेत पहुंच गए देखा तो संजय का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों में चीख पुकार मच गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया । मृतक के चचेरे भाई सूरज ने बताया कि संजय अतर्रा डिग्री कॉलेज में बी. ए फाइनल का छात्र था, मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, उसका इलाज भी चल रहा था। इसी स...