बांदा, अक्टूबर 6 -- Banda News: कमासिन। ग्राम पंचायत बेनामऊ महेड पुरवा के अहिवरण पुरवा में नाले पर पुलिया और सीसी रोड नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव के बाद कीचड़युक्त और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर विनोद कुमार, रवि यादव समेत पूर्व प्रधान रामदास वर्मा ने खंड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान को ज्ञापन सौंप समस्या निदान की मांग की。

ग्रामीणों की समस्याएँ महेंड पुरवा के ग्रामीण ने मीडिया को बताया गांव की आबादी के मध्य से गुजरने वाले नाले से होकर गांव के बच्चों को स्कूल जाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। ऊंचा नीचा रास्ता जलभराव होने से कीचड़ युक्त मार्ग से बच्चों,महिलाओं, बुजुर्गों समेत किसानों का पैदल निकलना मुश्किल है। कृ...