बांदा, जुलाई 13 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र ओरन कस्बे के पिपरी खेरा निवासी सोनू देवी ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि मोबाइल पर अज्ञात नंबर से काल कर ठगी ली। डरा-धमकाकर अपने नंबर पर यूपीआई ट्रांजैक्शन कराते हुए आरोपियों ने पीड़िता से अलग-अलग छह फोन नंबरों पर 97000 रुपए की ठगी कर ली। बीते शनिवार पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर फोन नंबर के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करते हुए न्याय की मांग की। थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...