बांदा, सितम्बर 7 -- Banda News: बांदा। जीआरपी ने महिला यात्री को खोया हुआ मोबाइल सौंपा है। प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी बांदा हरिनाथ सिंह ने बताया कि छह सितंबर को रेलवे स्टेशन पर किसी काम से आयी हुयी महिला पुष्पा देवी पत्नी अरविन्द कुमार गुप्ता निवासी थाने के सामने भोगनीपुर कानपुर देहात का रेलवे स्टेशन बांदा के प्लेफफार्म नंबर-01 पर भीड़भाड़ अधिक होने के कारण उसका मोबाइल फोन गुम हो गया था। जिसकी सूचना थाने पर दी गयी थी। जिसका मोबाइल उसे सौंपा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...