बांदा, सितम्बर 27 -- Banda News: बांदा। पति की प्रताड़ना से परेशान 32 वर्षीय महिला अपने चार बच्चों के साथ शनिवार को शाम भूरागढ़ केन नदी पहुंच गई। वह रेलिंग से छलांग लगाने जा रही थी कि तभी यातायात निरीक्षक व सिपाहियों की उस पर नजर पड़ गई। आनन-फानन गाड़ी रोककर महिला की तरफ दौड़े और उसे पकड़कर थाने लाए। यहां महिला को सांत्वना दी गई और पति को बुलाकर चेतावनी दी गई। कांशीराम कालोनी हरदौली निवासी 38 वर्षीय कविता पत्नी बऊवा की तीन बेटियां व एक बेटा हैं। वह अपने चारों बच्चों को लेकर शनिवार को करीब चार बजे भूरागढ़ केन नदी पुल पर पैदल पहुंची। यहां काफी देर तक रोती-बिलखती रही। इसी बीच वह रेलिंग पर बच्चों के साथ चढ़ने लगी तभी यातायात निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। महेंद्र प्रताप ने बताया कि महिला पर नजर पड़ी तो ...