बांदा, अगस्त 25 -- Banda News: बांदा। नरैनी कोतवाली के एसआई राजेश कुमार सोमवार को शाम कस्बे में गश्त कर रहे थे। उनके साथ सिपाही शुभम यादव, रमन कुमारी,संजना भी थी। राजाराम इंटर कॉलेज के पास एक युवक आने-जाने वाली लड़कियों व महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था। पकड़ने का प्रयास किया तो उसने भागने का प्रयास किया। उसे घेर कर पकड़ लिया। उसने अपना नाम 26 वर्षीय शिवम तिवारी पुत्र सत्य प्रकाश तिवारी निवासी देविन नगर, नरैनी बताया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुचलके पर छोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...