बांदा, जुलाई 30 -- Banda News: बांदा। कोतवाली देहात पुलिस ने मवई बाईपास रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र के पास संचालित जुआ फड़ पर छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, जुए की फड़, जामा तलाशी से कुल 2 लाख 6 हजार 610 रुपये नकद, नौ मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और तीन कारें बरामद की हैं। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि मवई बाईपास रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: जुआ खेलते तीन जुआरी धराए, नकदी व ताश के पत्ते बरामद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रिन्सू पुत्र सुरेश निवासी महोखर, थाना कोतवाली देह...