बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित असेरी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री संपदा योजना व मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के तहत जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की। उन्होंने योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र आवेदकों के रेंडमाइजेशन कार्रवाई की जानकारी ली। कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र एवं इच्छुक मत्स्य पालकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। मत्स्य पालन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आय एवं पोषण का महत्वपूर्ण माध्यम है। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा मछुआरों एवं मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विभागीय अधिकारियों से कहा कि मत्स्य पालन से संबंधित सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। उन्होंने विशेष रूप से स्थानीय स्तर पर फिंगरलिंग (म...